109 वर्षीय दंपत्ति जन्मदिन पर सम्मानित

-वृद्धजनों के अनुभवों का सभी को उठाना चाहिए लाभ : शील मधुर
गुरुग्राम : सामाजिक संस्था सादर इंडिया द्वारा गुडग़ांव के कीर्ति नगर क्षेत्र में रह रहे 109 वर्षीय दंपत्ति को उनके घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। संस्था के संस्थापक प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्यों में पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। गुरुग्राम में ही नहीं, अपितु आस-पास के क्षेत्रो में भी 109 वर्षीय वृद्धजनों का मिलना असंभव सा ही है। उनका कहना है कि १०९ वर्षीय दीनदयाल जैन व 100 वर्षीया उनकी धर्मपत्नी तारा देवी को सम्मानित
किया और उनकी दीर्घायु की कामना भी की। शील मधुर का कहना है कि वृद्धजन हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। वे समाज को अपने अनुभवों के आधार पर नई दिशा देते रहे हैं। सभी को उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए। विशेषतौर पर गुरुग्राम के लिए यह गर्व की बात है कि 109 व 100 वर्षीय वृद्धजन गुरुग्राम में ही निवास कर रहे हैं। इतनी उम्र का कोई अन्य दंपत्ति मुश्किल ही मिलता है। उन्होंने यह मांग भी की कि इन दंपत्ति का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड में दर्ज किया जाए और प्रदेश सरकार यह पता भी लगाए कि प्रदेश के विभिन्न गांवों में इतनी उम्र के कितने वृद्धजन हैं, ताकि संस्था अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *