शिक्षाहरियाणा

यादव कल्याण परिषद के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष राव चतुर्भुज सिंह बोले मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें

गुरुग्राम : यादव कल्याण परिषद के तीनों पदाधिकारियों ने यादव कल्याण परिषद के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष राव चतुर्भुज सिंह जी के निवास स्थान बहरामपुर पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और संस्था में उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुभव का ज्ञान प्राप्त किया ! और उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा की आप मेरी अध्यक्षता में भी महासचिव का सुचारु रूप से कार्य किया, वहीं वर्तमान में अध्यक्ष मेरे सुपुत्र मोरध्वज यादव के साथ सचिव पद पर कार्य कर रहे है ! राव चतुर्भुज सिंह जी ने संस्था को और आगे कैसे ले जाया जाए हम पदाधिकारियों को टिप्स दिए और पदाधिकारियों की सारी बात कल्याण परिषद से संबंधित बड़े गौर से सुनी और हमें बताया कि संस्था की तरफ सरकार की कोई देय राशि है तो समाज के प्रबुद्ध दानवीरों से दान लेकर संस्था की तरफ जिस भी विभाग की देय राशि लंबित है उसका तुरंत भुगतान करें और अध्यक्ष मोरध्वज यादव से कहा कि संस्था को ₹11 लाख की धनराशि दान दे देवे और आवश्यकता पड़े तो अपने निजी कोष से और भी संस्था को दान दे देवें ! यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यादव मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करें उनको आगे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें !
98 वर्षीय राव चतुर्भुज सिंह जी ने कहा कि इस संस्था को हम ( 8 – 9 ) लोगों ने समाज के अन्य बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर खड़ा किया है ! और आप ( मोरध्वज यादव ) की जिम्मेदारी बनती है की संस्था के इस पेड़ को और आगे ले जाया जाए ! अंत में एक सप्ताह पूर्व मिलन पर पदाधिकारियों ने राव चतुर्भुज सिंह जी संस्थापक से आशीर्वाद लेकर उनको विश्वास दिलाया कि हम ईमानदारी से संस्था की उन्नति के लिए दिन-रात मेहनत कर- कर यादव कल्याण परिषद को ऊंचाई पर ले जाएंगे तथा उनके साथ फोटो खिंचवाकर आनंदित हुए और परमपिता परमात्मा से उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं !