अमित स्वामी ने की इको फ्रेंडली दीवानी मनाने की अपील
रेवाड़ी : यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने आमजन से दीवाली के पावन पर्व को इको फ्रेंडली (पर्यावरण हितैषी) तरीके से मनाने की अपील की है। अमित स्वामी ने प्रेस में जारी एक ब्यान के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा है कि दीवाली के पावन पर्व को दीपों की रोशनी से मनाएं व केवल पर्यावरण हितैषी पटाखों का इस्तेमाल करें क्योंकि साधारण पटाखों में विभिन्न हानिकारक रसायन, पोटेशियम क्लारेट, सलफर, चारकोल, एल्यूमीनियम, पोटेशियम नाइट्रेट, मैग्नीशियम, आयरन फाइलिंग्स, बेरियम नाइट्रेट, डेक्सट्रीम आदि से वायु, ध्वनि एवं जल सहित समूचा पर्यावरण प्रदूषित होता है।
उन्होंने कहा कि हानिकारक रसायनों के चलते त्वचा, श्वास, आंख, कान, फेफड़ो आदि की अनेको बीमारियां होती है। इसके अतिरिक्त अनेकों घटनाएं भी होती है जिससे जान व माल की हानि होती है। इसलिए यह आवश्यक है कि दीवाली के पावन पर्व को दीपकों की रोशनी के साथ मनाएं और केवल इको फ्रेंडली (पर्यावरण हितैषी) पटाखें ही चलाएं व अभिभावकगण पटाखे चलाते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
