रयान इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

गुरुग्राम : रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 30 में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्कूल प्राध्यापिका ने सभी बच्चों को पर्यावरण एवं स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने आस पड़ोस और खुले स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ।जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा और पृथ्वी की शोभा भी बढ़ेगी। इस अवसर पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने अनेक पोस्ट और चित्रों के माध्यम से पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुंदर प्रस्तुति की। नर्सरी एवं प्री नर्सरी के बच्चों में पर्यावरण एवं वृक्षों की महत्ता बताई ।