देशराजनैतिकहरियाणा

अग्निवीरों के भविष्य को नई मजबूती देने वाला मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : सर्वप्रिय त्यागी

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्रसेवा के साथ सुरक्षित भविष्य की नई राह : सर्वप्रिय त्यागी
-अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवाकाल और नियमित नियुक्ति का अवसर, युवा शक्ति के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे देश की युवा शक्ति के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी कदम बताया।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि देश के युवाओं का सम्मान, उनके भविष्य की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को उचित अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा के बाद शेष अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो वर्ष का अतिरिक्त सेवाकाल प्रदान करने की मंजूरी अत्यंत सराहनीय है। इस अवधि के पूर्ण होने पर निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहीं, पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सेवा का अवसर मिलता रहेगा।
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से न केवल अग्निवीरों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा, बल्कि देश की रक्षा व्यवस्था को प्रशिक्षित, अनुशासित और अनुभवी युवा शक्ति का लाभ भी मिलेगा। अतिरिक्त सेवाकाल के दौरान बेहतर पारिश्रमिक, सेवा निधि पैकेज और वरिष्ठता संबंधी लाभ युवाओं के भविष्य को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण की सुव्यवस्थित व्यवस्था पारदर्शी तथा योग्यता आधारित चयन को बढ़ावा देती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे युवाओं की प्रतिभा, क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को नई दिशा मिल रही है।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी केवल देश की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्णय नहीं लेते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य की नींव भी रखते हैं। अग्निवीरों के हित में लिया गया यह निर्णय उनकी दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।”
उन्होंने आगे कहा कि “अग्निवीर केवल सशस्त्र बलों का हिस्सा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाली अनुशासित और समर्पित युवा शक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का युवा आज नए आत्मविश्वास, सम्मान और अवसरों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।”
सर्वप्रिय त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय अग्निवीरों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। यह कदम सशक्त युवा, सशक्त सेना और सशक्त भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।