कृषि सुधार कानून पर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस : ओम प्रकाश धनखड़

गुरुग्राम : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस कृषि सुधार कानून पर किसानों को गुमराह करने के साथ लगातार दुष्प्रचार कर रही है। पंजाब में अभी खरीफ के फसल की खरीद होगी। जिस पर केंद्र सरकार 32 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे पंजाब की सरकार को 1700 करोड़ रुपये की मार्केट फीस मिलेगी। इसके बावजूद कांग्रेस की नौटंकी जारी है। ओम प्रकाश धनखड़ ने यह बातें रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा के सेवा ही संगठन ई-बुक के लोकार्पण के दौरान पर कही।
इस ई-बुक का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा महामंत्री संदीप जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों को ढाई-ढाई रुपये के चेक दिए गए थे। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी हरियाणा आएं तो अपने साथ उन्हें भी लेकर आएं जिन्हें किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में दे दिया गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर हुए लाकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन सेवा का काफी काम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *