इंडिया गेट पर कृषि कानून के विरोध में ट्रेक्टर को लगा दी आग, पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली : इंडिया गेट पर कृषि कानून का विरोध कर रहे करीब 20 प्रदर्शनकारियों ने सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच हुई घटना से अफरा तफरी मच गई और दमकल की दो गाड़ियों को तुरन्त मौके पर भेज आग पर काबू पाया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है |
पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने बताया करीब 20 लोग सुबह इकट्ठे हुए और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। आग बुझा दी गई है और ट्रैक्टर वहां से हटा दिया गया है। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार यह सभी पंजाब के हैं। आरोपियों का नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, राहुल, साहिब और सुमित बताया जा रहा है। इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस यूथ के पेज पर भी लाइव दिखाया गया था जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सभी आरोपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
पकड़े गए सभी य़ुवक खुद को पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बता रहे हैं। इन पांचों लोगों के अलावा एक इनोवा कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास एकत्रित हुए। वे अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे। टाटा 407 से उन्होंने ट्रैक्टर को नीचे उतारा और उसे आग के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *