जवान व किसान दोनों बार्डर पर, ये हैं अच्छे दिन : कैप्टेन अजय सिंह यादव

गुरुग्राम : पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। श्री यादव ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी से हर कोई प्रभावित हो जाता था। उनकी साफ छवि के कारण ही उन्हें 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंनेे देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जय जवान, जय किसान का नारा दिया। यह नारा आज भी लोकप्रिय है। लेकिन मौजूदा सरकार के राज में जवान व किसान दोनों ही बार्डर पर हैं। देश के किसान कोई सिंधु बार्डर पर, कोई खेडा बार्डर पर तो कोई किसी और बार्डर पर बैठे हैं। भाजपा की निर्दयी सरकार ने किसानों के आने जान पर भी बैन कर दिया है।
राजीव चौक गुडगांव पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे सयुंक्त किसान मोर्चे को भी कैप्टेन अजय सिंह ने पंहूचकर अपना समर्थन दिया। श्री यादव ने कहा कि करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कडा विरोध और सभा में तोडफोड होना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता का विश्वास खो चुके हैं इसलिए उनको नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा देना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि सीएम की महापंचायत नही होने देने पर 71 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी तरफ किसानों को रोकने के लिए भाजपा सरकार स्वंय रोडों को तोडकर खोद रही है तो सरकारी प्रोपर्टी को नुक्सान पंहूचाने का मामला भी अपने उपर दर्ज करवाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि इस आंदोलन में 60 से अधिक किसान भाई अपनी जान गंवा चूके हैं, इसके बावजूद यह निर्दयी सरकार किसानों पर अत्याचार करना कम नही कर रही है और अपने हठीले रवैया पर बैठी है। उन्होंने दक्षिणी हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की जहां-जहां पर भी किसान भाई धरने पर बैठे है उनको समर्थन दें, उनके साथ बैठे और हर संभव मदद भी करें।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुनिता सेहरावत, रेखा, निर्मल यादव, रशमी शर्मा, सुमन सेहरावत, कमलबीर, के एल यादव, बीर सिंह (बीरु सरपंच) बजघेडा, मुकेश शर्मा, भीम सिंह यादव, अरूण शर्मा, इद्र सिंह सैनी,कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष कृष्ण सैनी, युथ कांग्रेस के वर्धन यादव, कुलदीप तंवर, मनीश खटाना, लाल सिंह यादव, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, जगमोहन यादव, पंकज डाबर, गजे सिंह कबलाना, रमेश खंडेवला, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर इत्यादि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।