भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का बलिदान हर व्यक्ति के लिए है प्रेरणा का स्रोत : वर्धन यादव

-जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ने शहीदी दिवस पर क्रांतिकारियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
गुरुग्राम: देश के वीर सपूतों अमर शहीद क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष वर्धन यादव की अगुवाई में सोहना स्थित शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक पर बलिदान दिवस मनाया गया। कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर दूध व जल से अभिषेक कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने कहा कि क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का निडर संघर्ष और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। तीनों क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश की आजादी के संघर्ष में इन तीनों के बलिदान ने सुनहरा अध्याय लिखा है। इनके बलिदान को याद करते हुए पूरा देश शहीद दिवस के रूप में मनाता है, ताकि जुल्म अत्याचार के प्रति संघर्ष और देश प्रेम की भावना वर्तमान युवा वर्ग में जागृत रहे। इनके बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की जो ज्वाला प्रज्वलित हुई, वह देश की आजादी के बाद ही शांत हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता, असमानता और शोषण के खिलाफ लड़े गए उनके संघर्ष को याद करते हुए उनकी विरासत की रक्षा करने का संकल्प लिया। वर्धन यादव ने कहा कि आज देश की जो स्थिति बिगड़ी हुई है, उसकी जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है। जातिवाद का जहर घोल कर भाजपा ने देश को तोडऩे का काम किया है। तुष्टिकरण की नीति अपनाकर देश को गुलामी के दौर में पहुंचा दिया है। आज निचले तबके का व्यक्ति अपनी आवाज नहीं उठा सकता। यदि कोई आवाज उठाता है तो उसको दबा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाई थी। कांग्रेस का एक एक नेता ने संघर्ष कर देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। कांग्रेस शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पीसीसी मेम्बर पंकज भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतबीर पहलवान, महेश घोड़ारोप, युवा नेता कुलदीप गुर्जर, नंबरदार बीर सिंह खटाना, रज्जू चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पवन चौधरी, जिला महासचिव हरिओम छोकर, इन्द्र यादव, संजय भारद्वाज, राकेश यादव, जिला सचिव सुखीराम भारद्वाज, हरेंद्र सहरावत, राहुल जैलदार, वेद प्रकाश जनौला, अनिल गंडास, कैप्टेन शीशपाल, जकरिया सरपंच, तिलकराज खुराना, लवली अग्रवाल, अमर सरदार एवं कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।