धनकोट गांव का लाडला बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
गुरुग्राम : धनकोट में गांव के ही होनहार लाडले बच्चे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर आसीन होकर धनकोट ढाणी,गांव धनकोट का नाम पूरे देश में प्रकाशमान किया है। जिस खुशी में बुधवार को गांव के सरकारी स्कूल में लाफ्टिनेंट गौरव यादव का भव्य स्वागत किया गया ।लेफ्टिनेंट गौरव यादव गांव धनकोट ढाणी के निवाशी है । साथ ही जिस परिवार से ये आते हैं उनके परिवार में वह खुद चौथी पीढ़ी का नेतृत्व कर रहे है जो देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हुए हैं।गौरव यादव जी के पिता सतपाल यादव भी देश की सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 1999 के कारगिल युद्ध में वह शामिल रहे । इनके स्वर्गवासी दादा जी राव राम मेहरसिंह जी भी भारत सेना में 1962 चाइना के साथ युद्ध में व 1965 व 1971 पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे। इतना ही नहीं, इनके परदादा स्वर्गवासी राव हंस राम द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की तरफ से सेवाएं दे चुके थे ।
लेफ्टिनेंट पद पर सिलेक्ट होकर गौरव यादव न न सिर्फ माता पिता दादा दादी बल्कि धनकोट गांव व जिले का भी नाम पूरे देश में प्रकाशमान किया है।आज उनकी इस कामयाबी पर गांव के सरकारी स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम में इनका स्वागत किया गया व गांव के पहले लेफ्टिनेंट पद पर आसीन हुए बच्चे को देख कर गांव के सभी लोग हर्ष ओर उल्लाह में गौरव को वी उनके पिता को बहुत मुबारकबाद शुभकामनाएं दे रहा थे।
इस स्वागत कार्यक्रम में गांव के निवर्तमान सरपंच दिनेश सहरावत में बताया कि लेफ्टिनेंट गौरव ने इस पद पर पहुंच कर गांव में सभी बच्चों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है जिस से भविष्य में बच्चे प्रभावित होकर खुद भारतीय सेना में आगे बढ़ कर सेवा देने को अग्रसर होगे।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में वारंट ऑफिसर राव धर्मबीर, राव धर्मपाल राव रणबीर, राव नवल सिंह, भूतपूर्व सैनिक जगबीर कटारिया ,स्कूल के इंचार्ज सुमन,मास्टर महिपाल यादव , डॉक्टर मुकेश बल्हारा ,भगवान देव इत्यादि गांव के सम्मानित लोग शामिल हुए।
