गणतंत्र दिवस: राज्यपाल पंचकूला तो सीएम पानीपत में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अबकी बार एट होम हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में होगा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि सीएम मनोहर लाल पानीपत में ध्वजारोहण करेंगे। अम्बाला में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुरुग्राम, यमुनानगर में विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और रोहतक में जय प्रकाश दलाल ध्वजारोहण करेंगे।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा महेन्द्रगढ (नारनौल), परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, बिजली मंत्री रणजीत सिंह भिवानी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल रोहतक और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक सिरसा तथा खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह पलवल में ध्वजारोहण करेंगे।
करनाल मंडल के आयुक्त करनाल में, अम्बाला मंडल के आयुक्त कुरुक्षेत्र में, रोहतक मंडल के आयुक्त सोनीपत में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त फरीदाबाद में, हिसार मंडल के आयुक्त हिसार में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, जींद के उपायुक्त जींद में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।