सुभाष चंद्र बोस के गनमैन रहे स्वतंत्रता सेनानी जगराम यादव का निधन

-मूल रूप से बादशाहपुर निवासी थे 97 वर्ष के जगराम
गुरुग्राम : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के गनमैन रहे स्वतंत्रता सेनानी जगराम यादव आज हमारे बीच नहीं रहे। जगराम, महान स्वतंत्रता सेनानी का आज प्रातः काल में स्वर्गवास हो गया। उनके पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार मदनपुरी, नजदीक पटौदी चौक,राम बाग, गुरुग्राम राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने बताया कि स्वर्गीय श्री जगराम 25 अप्रैल 1943 को भोंडसी के कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए| आइएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) के स्वतंत्रता सेनानी जगराम 2 जुलाई 1943 से अगस्त 1944 तक आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनर रहे। आइएनए के 4 साल 308 दिन के कार्यकाल में करीब 13 महीना नेताजी के करीब रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *