हरियाणा के यमुनानगर में तेज बारिश के साथ पड़े ओले !

यमुनानगर : यमुनानगर क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। देर रात ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। सुबह के समय बादल छाए रहे। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ठंड के कारण जहां जन-जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं गेहूं की फसल के लिए बड़ी राहत बताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड जितनी अधिक होगी, उतना ही फसल का फुटाव बेहतर होगा। उनके मुताबिक तापमान पूरी तरह गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। यमुनानगर में 90 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल लहलहा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *