नोएडा पुलिस ने किया सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के 2 सिपाही सहित 9 गिरफ्तार
नई दिल्ली : नोएडा पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। उसने सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। इस गिरफ्तारी में दो आरोपियों की पहचान चौंकाने वाली है। ये दोनों शख्स दिल्ली पुलिस के सिपाही हैं। यह गैंग ऑनलाइन परीक्षा में विद्याथियों को पास करने में मदद करता था।इसके बदले इस गैंग के सदस्य 10 से 15 लाख रुपये लेते थे। ये लोग मोटी रकम लेकर ऑनलाइन परीक्षा में पास करवाते थे। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस की परीक्षा हो रही थी। यह परीक्षा नोएडा के सेक्टर 62 में हो रही थी। इसी दौरान सॉल्वर गैंग के एक्टिव होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और इनकी गिरफ्तारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों ने अभी तक 100 लोगों को नौकरी पाने में मदद की है। गिरोह का मास्टरमांडइ दिनेश जोगी मूलरूप से पलवल हरियाणा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह खुद रक्षा मंत्रालय में एसओ के पद पर सॉल्वर को बैठा कर नौकरी पाई थी। हाल में ही उसकी ज्वाइनिंग होने वाली थी।