अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ थे : पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव
-अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने दुख प्रकट किया
रेवाड़ी :राज्यसभा सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने दुख प्रकट किया है। पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। राजनीति के पुरोधा अहमद पटेल जी ने पूरा जीवन अपनी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को समर्पित कर दिया। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। कैप्टेन अजय सिंह यादव ने अहमद पटेल के निवास स्थान पर जाकर उनकी धर्मपत्नि मेमूना पटेल, उनके बेटे फैजल और उनकी बेटी मुमताज पटेल से दुख: सांझा किया और उनको सांत्वना दी। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि पिछले 40 साल से उनके परिवारिक संबंध अहमद पटेल जी से थे। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। अपने पूरे जीवन में वे एक समर्पित कांग्रेसी और पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहे। भारतीय राजनीति में उनकी पूर्ति कोई भी पूरी नही कर सकता है।