फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिलना किसी महान यज्ञ के पूरा होने के समान होगा : नीरु शर्मा

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर खंड को उप मंडल का दर्जा मिलना किसी महान यज्ञ के पूरा होने के समान है। यह यज्ञ तभी सफल होगा जब इलाके के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक क्षेत्रवासी अपने सहयोग रुप आहुति देनी होगी। इस मुहिम की सफलता इलाके की सरदारी की एकजुटता का परिणाम होगी।
यह बात फर्रुखनगर विकास मंच की चेयरपर्सन एवं पूर्व नगर पार्षद नीरु शर्मा ने प्रैस वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगरी इलाके का इतिहास काफी गौरवमय है। इसकी एतिहासिक भव्यता ही इसका इतिहास दर्शाने के लिए काफी है। इलाके के लोगों ने मुगल काल और अंग्रेजी हकूमत के दौरान जिस विरता से युद्ध में हिस्सा लिया यह बात किसी से छिपी नहीं है। फूलू की खेती, नमक का व्यापार, हिंदुस्तान के शंहशाह रहे फर्रुखकशेयर के जमाने में यहां सेना के लिए हथियार बनाये जाते थे। आजाद हिंदुस्तान में भी इस इलाके के युवाओं ने भारतीय सेना में भर्ती होकर अपनी शहादत दी है। धार्मिक दृष्टी से देखा जाये तो काला महादेव मंदिर, बुद्धो माता मंदिर, सैयद फौजदार खां की मजार, श्री सीता राम मंदिर, मां आशावरी देवी मंदिर भी लोगों के मुख्य धार्मिक आस्था के केंद्र है।
फर्रुखनगर के मुढडा बनाने वाले कारीगरों की कला भी हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान बनाने में अहम रही है। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल ने इन कारीगरों की कला से खुश होकर सभी सरकारी कार्यो और नेताओं की कोठियों में फर्रुखनगर के बने मुढढों से शोभा बढ़ाई थी। उन्होंने बताया कि इलाके की भव्यता और गौरशाली इतिहास होने के बावजूद भी फर्रुखनगर इलाके की राजनितिक उपेक्षा होती रही है। उसे जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह उससे वंचित रहा है। फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग पिछले दो वर्षो से इलाके के लोगों द्वारा समय समय पर बुलंद की है। लेकिन हर बार सही नेतृत्व नहीं मिलने के कारण मांग को सरकार द्वारा अमलीजामा नहीं फहराया गया। जिसका दंश इलाके की जनता पिछडेपन से चुका रही है। इस बार इलाके की जनता का दर्द समझ का पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद और अहिरवाल की आनबान शान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने समझा और बिना किसी दवाब और साफ मन से इलाके की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खटटर को पत्र लिख कर इस महान यज्ञ को सम्पूर्ण करने के लिए आहुती डालने का कार्य किया है। जिसके लिए क्षेत्र की जनता अपने तीनों जनप्रतिनिधियों पर गर्व कर रही है। इलाके की जनता उस सुनहेरे पल का इंतजार कर रही है जब प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खटटर अपनी कलम से फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस दिन उप मंडल बनने की घोषणा की जाएगी वह दिन फर्रुखनगर जैसे पिछडे इलाके के लिए किसी राष्ट्रीय पर्व से कम नहीं होगा। इलाके की जनता उस शुभ दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।