यूथ से बूथ जीतने की रणनीति पर जुट जाएं कार्यकर्ता : कमल यादव

-एक-एक वोट विकसित भारत बनाने के मोदी के संकल्प को मजबूत करेगी : कमल यादव
-जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बादशाहपुर विधानसभा के मोर्चा अध्यक्षों, पदाधिकारियों के साथ की संगठनात्मक बैठक
गुरुग्राम : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए तैयारियां और तेज कर दी है। भाजपा का इस बार सबसे ज्यादा फोकस युवा मतदाताओं पर है। भाजपा की नीतियां भी युवाओं को प्रोत्साहन कर रही है। ज्यादा से ज्यादा चुवाओं को पार्टी से जोड़ने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने बूथ जीतने की रणनीति पर शनिवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बादशाहपुर विधानसभा के मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की। श्री यादव ने सभी पदाधिकारियों को आगामी योजनाओं को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिला मीडिया प्रभारी एवं गुरुग्राम लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति मीडिया प्रमुख डा. गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार को गुरुकमल कार्यालय में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता मे संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में कमल यादव ने लोकसभा चुनाव को भारी बहुमत से जीतने के लिए पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर काम करने के लिए कहा। कमल यादव ने सभी मोर्चों के अध्यक्षों से युवाओं को पार्टी की योजनाओं और नीतियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की बात भी बैठक में कही। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए मोदी और नायब सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिनका लाभ युवा वर्ग ले रहा है।
श्री गुप्ता ने बताया कि आज बैठक में कमल यादव ने डबल इंजन की सरकार देश को विकसित राष्ट्र तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। श्री यादव ने कहा कि एक-एक वोट देश के विकास के लिए डले इसके लिए सभी घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क करें। श्री यादव ने यह भी कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र किसान, युवा, महिला और गरीबों को मजबूत करने का संकल्प है। एक-एक वोट विकसित भारत बनाने के मोदी के संकल्प को मजबूत करेगी।
बैठक मे बादशाहपुर विधानसभा प्रभारी गार्गी कक्कड़, विधानसभा संयोजक अनिल गंडास, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, पार्षद रविंद्र यादव, महेश चौहान, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विरेंद्र दौलताबाद, दौलत राम, भूपेन्द्र यादव ,जयबीर यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण देवतवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, मनीष गाड़ौली आदि उपस्थित रहे।