दिल्ली में इंडियन नेवी के रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार रात को इंडियन नेवी के एक रिटायर्ड कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई| पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जो हरियाणा में शिक्षक बताया गया है|
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 55 वर्षीय बलराज देशवाल के रूप में हुई है| बलराज देशवाल नेवी से रिटायर्ड जवान थे और फिलहाल प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे थे| आरोपी का नाम प्रदीप खोखर है जिसने आपसी कहासुनी के बाद बलराज देशवाल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस के अनुसार आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है तथा वह हरियाणा में टीचर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *