लड़की को सरेआम किया अगवा, पंचायत के बाद भी नहीं लौटाया

-मामला पुलिस के पास, पुलिस कर रही जांच, तीन नामजद
गुरुग्राम : नूह जिला के पुन्हाना उपमंडल के गांव नैवाना में अनुसूचित जाति की लड़की के अपहरण के मामले में शुक्रवार को गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपित पक्ष द्वारा लड़की को लौटाने का आश्वासन के बाद भी लड़की को वापस ना देने पर पीड़ित पक्ष ने रोष प्रकट किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द लड़की को बरामद करने की भी गुहार लगाई है।
जीवन लाल, करण सिंह, राम लाल, शेर सिंह, अमर सिंह, मोहन, जगराम आदि अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर तड़के तीन बजे गांव की एक लड़की शौच के लिए जा रही थी, तभी उसके पीछे से दो बाइक पर वर्ग विशेष के तीन युवक आए और लड़की को उठा ले गए। इसको लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक लड़की को बरामद नहीं किया गया है।
मामले को लेकर आरोपित पक्ष के लोगों के साथ गांव में दो बार पंचायत भी की जा चुकी है, जिसमें आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा लड़की को लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी लड़की को वापस नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *