मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज
गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मेदांता अस्पताल से बृहस्पतिवार को छुट्टी मिल गई। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3.40 बजे अस्पताल से निकले और पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में पहुंचे। बताया जा रहा वह अभी यही रुकेंगे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री मेदांता में भर्ती हुए थे। अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल 25 अगस्त देर रात को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नही है।