बल्लभगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार
फरीदाबाद : सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने बल्लभगढ़ की नवलू कालोनी के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक कारोबार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुरुष आरोपितों में कपिल, राहुल, अजय, विजय और भोलू शामिल हैं। थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि कपिल मुख्य आरोपित है। उसने भोलू से मकान किराए पर लिया था। लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम गठित की। अधिकारियों से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसका इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।