जीरकपुर में महिला का क़त्ल, घटना को अंजाम दे फरार हुआ पति
चंडीगढ़ : जीरकपुर के वसंत विहार फेस 2 में एक महिला का उसके पति ने कत्ल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस को मृतका के 22 साल के बेटे ने सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रमुख एस आई नर्पिन्द्र सिंह व डीएसपी गुरबक्शीश सिंह व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार अशोक सैनी का आए दिन अपनी पत्नी सुदेश सैनी के साथ झगड़ा होता था। बीती रात अशोक सैनी ने किसी तेज़धार हथियार से सुदेश वार किए और लहुलुहान हालत में घसीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। सुबह जब बच्चों ने पिता से मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मां झगड़ा कर बुआ के घर चली गई है। इसके बाद आरोपी अशोक घर से निकल गया। दोपहर को बड़े बेटे रूबल से पिता की फोन पर बात हुई जिसमें उसने कबूला कि उसने सुदेश सैनी को मार दिया है। पुलिस ने जांच कर बड़े बेटे के बयानों के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका का पति अशोक सैनी एलमोनियम के दरवाजे बनाने का काम करता था। उसके दो बेटे हैं बड़ा रूबल (22) चंडीगढ़ के कॉलेज में बीए का विद्यार्थी है। छोटा बेटा कौशल (10) 5वीं में पढ़ता है। घर में अशोक सैनी के बुजु़र्ग पिता भी हैं। आरोपी अभी फरार है।