रोडरेज में गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ : जीरकपुर में रोडरेज में हिमाचल के म‍ंडी के रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनिल कुमार नामक व्यक्ति इन दिनों खरड़ में रह रहा था। यह घटना शनिवार को सुबह करीब 1.30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, वीआईपी रोड पर एक फॉर्च्यूनर में सवार 5 लोगों का दूसरी फार्च्यूनर को ओवरटेक करने के दौरान बहस हो गयी। एक वाहन में सवार लोगों ने अपने दोस्त अनिल और मोंटी को मौके पर बुला लिया। अनिल इस समय ज़ीरकपुर में ही एक जन्मदिन की पार्टी में आया हुआ था। जैसे ही अनिल मौके पर पहुंचा, मामला और गरमा गया। फार्च्यूनर में सवार फरीदकोट के मूल निवासी ने कथित तौर पर तैश में आकर अनिल पर 3 गोलियां चलाईं, जिनमें से 2 उसे लगीं। अनिल को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अनिल लिफ्टों की मरम्मत करता था। वह अपने पीछे पत्नी और 10 साल के बेटे को छोड़ गया। वह मूलत: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *