हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज !
अंबाला : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को उनके शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन की मोबाइल टीम सुबह 10 बजे गृहमंत्री विज के आवास पर पहुंची। चिकित्सकों की टीम ने वैक्सीनेशन से पहले विज के स्वास्थ्य की जांच की। विज ने आमजन से अपील किया कि मैंने वैक्सीन की डोज लगवाई आप भी पीछे न रहें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी तैयारियां किए हैं। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के लिए बेड से लेकर ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की की भरपूर बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य का किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की बेड, ऑक्सीजन अथवा दवा के अभाव में जान नहीं जाने पाएगी।
