बेजोड़ कलाकार थे नाना पाटेकर, उनके जाने से एक युग का अंत: अमित स्वामी
रेवाड़ी : हिन्दी व मराठी सिनेमा के बहुत ही गहन चिंतक, कलाकार और नायाब शैली के चितेरे नाना पाटेकर के निधन से सम्पूर्ण भारत वर्ष व भारत के बाहर भी उन्हें चाहने वाले बेहद आहत यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी के सानिध्य में संस्था के कार्यालय में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सम्मानपूर्वक नाना पाटेकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किये गये व उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस संदर्भ में अमित स्वामी ने कहा कि वे बालीवुड के एक बेजोड़ कलाकार थे और उनकी कमी पूरी नहीं हो सकेगी। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, चार फिल्म फेयर पुरस्कार और दो मराठी फिल्मों के लिए पुरस्कार मिले। वर्ष 2013 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पदमश्री पुरस्कार ने नवाजा गया। अमित स्वामी उनके साथ हुई भेंट के बारे में बताते हुए कहते है कि वर्ष 2014 में मुम्बई में आयोजित हुई बाडी बिल्डिंग स्पर्धा में वे विशेष रुप से शामिल हुए थे और उन्होंने वहां खिलाडियों का हौंसला बढाया था। इसके अतिरिक्त दो खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग भी दिया। उनका जाना एक युग का अंत है क्योंकि वे एक पारंगत कलाकार थे तथा कला उनके अंदर बसती थी। श्रृद्धा सुमन अर्पित करने वालो में ईश्वर पहलवान, पारस चैधरी, मनीष यादव, सुरेश पहलवान, खुशी राम गौड़, राहुल शर्मा, सोनू गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, सोनू यादव, हरचंद जांगड़ा, रविन्द्र शर्मा, अमन कुमार, रिंकू वर्मा, अखिल स्वामी, पंकज, गोपाल शर्मा, महाबीर यादव आदि शामिल थे।
