भारत के ऋषिकांता सिंह लायटोनजाम बने ओवर आल मि0 एशिया 2026: अमित स्वामी
रेवाड़ी : थाईलैंड की राजधानी बैंकांक में 58वीं मि. एशिया बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस चैम्पियनशिप 22 से 28 सितम्बर तक सम्पन्न हुई। यह जानकारी देते हुए एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन (ए.बी.बी.एफ) के महानिदेशक अमित स्वामी ने बताया कि ए.बी.बी.एफ. के अध्यक्ष द्योतक पाल चुआ के सानिध्य में थाईलैंड बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस एसोसियेशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमं सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से राष्ट्रों की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में भारत के मणिपुर राज्य के ऋषिकांता सिंह लायटोनजाम (Rishikanta Singh LitonJam) ने बाॅडी बिल्डिंग में ओवरआल मि0 एशिया 2026 का खिताब अर्जित किया। मैन्स एथलेटिक फिसीक प्रतियोगिता में मलेशिया के अब्दुल अजीज बिल अहमद ने ओवरआल खिताब जीता। मैन्स स्पोर्टस फिजीक में पाकिस्तान के बिलाल अहमद ने ओवरआल खिताब हांसिल किया। वुमैन्स माडल फिजीक में हांगकांग-चाइना
की टो सुयत यान (Tosuet Yan) ने ओवरआल प्रतियोगिता में जीत हांसिल की। मोस्ट एम्पू्रवड एथलीट का खिताब अफगानिस्तान के नायब मोबारेज (Nayab Mobaraz) ने अर्जित किया। बैस्ट पोजर का खिताब म्यमंनार के हेन जो लिन (Hein Zaw Lin) ने अर्जित किया। वुमैन्स टीम
चैम्पियनशिप में थाईलैंड प्रथम, वियतनाम दूसरे तथा मंगोलिया तीसरे स्थान पर रहा वहीं मैन्स टीम चैम्पियनशिप में थाईलैंड प्रथम, वियतनाम दूसरे तथा भारत तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में ओवरआल मि0 एशिया को 4000, मैन्स एथलैटिक फिजीक विजेता को 1000, वुमन्स माडल फिसीक विजेता को 1000, मैन्स स्पोटर्स फिसीक विजेता को 1000 डालर की पुरस्कार राशि विशेष रुप से भेंट की गई।
