खेलदुनियाँदेशहरियाणा

पूर्व मि0 मलेशिया का रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत, अमित स्वामी एटलस अवार्ड से सम्मानित

रेवाड़ी : पूर्व मि0 मलेशिया एवं वल्र्ड बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल सदस्य मलेशिया के टियो शो कंग (TEOH SHOU KHANG) का अपनी पत्नी के साथ एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी के निमंत्रण पर रेवाड़ी पहुँचने पर शहर के विभिन्न संगठनों ने उनका गर्मजोशी से पगड़ी व माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान टियो शो कंग ने अमित स्वामी के बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस के प्रति गत तीन दशकों के महत्वपूर्ण योगदान एवं प्रयासों के मद्धेनजर उन्हें एटलस अवार्ड से सम्मानित किया। अमित स्वामी ने कहा कि वे यह सम्मान पाकर अभिभूत हैं और इसे वे अपने नगर रेवाड़ी के नागरिकों को समर्पित करते है। साथ ही अमित स्वामी ने कहा कि इस खेल के उत्थान, विकास, प्रचार एवं प्रसार के लिए वे निरंतर समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर जिम एसोसियेशन, रेवाड़ी की ओर से मुख्य संरक्षक प्रिंस ग्रोवर, उपाध्यक्ष विश्वदीप तंवर, ब्रास मार्किट वैल्फेयर एसोसियेशन के प्रधान नीरज गुप्ता, यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष हरचंद जांगड़ा, उनके सुपुत्र चेतन जांगड़ा, स्वर्णकार समाज के नीरज सोनी, स्वर्णकार समाज रेवाड़ी के प्रधान संतोष कुमार सोनी, गल्ला व्यापार समिति गंज-कटला बाजार, रेवाड़ी के प्रधान हेमंत गुप्ता, गोकल बाजार ट्रेडर्स एसोसियेशन के प्रधान विपिन अग्रवाल, जैन पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के पूर्व प्रधान प्रदीप जैन-बबलू, गुड़ बाजार किरयाना एसोसियेशन के प्रधान मुकेश जैन, कानोड गेट ट्रेडर्स एसोसियेशन के महासचिव प्रवीण अग्रवाल, आर्य समाज रोड एसोसियेशन के प्रधान जितेन्द्र अग्रवाल, लियो चैक व्यापार एसोसियेशन के प्रधान कैलाश सोनी, सैन्ट्रल मार्किट एसोसियेशन के पूर्व प्रधान पवन बंसल,नया बाजार एसोसियेशन के पूर्व प्रधान राकेश भाटोटिया, एडवोकेट विक्रांत यादव, सागर चांदना आदि ने सामूहिक रुप से विदेश से आये अतिथियों का रेवाड़ी आगमन पर स्वागत किया। अतिथियों ने कहा कि वे ये स्वागत पाकर बेहद प्रसन्न है और उन्होंने सभी स्वागतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व भविष्य में भी रेवाड़ी आगमन का वायदा किया।