रंजिश में व्यक्ति ने महिला पर चला दी गोली !

फरीदाबाद : मेवला महाराजपुर में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति द्वारा पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली महिला के कंधे केा छूकर निकल गयी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन, अभी तक सुराग नहीं लगा है।
गांव मेवला निवासी रेखा पत्नी तेजसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गाय का चारा लेकर अपने दूसरे प्लाट से घर की ओर जा रही थी। कुछ ही दूरी उनके साथ देवर का 9 साल का बेटा भी था। आरोप है कि जब वह वहां खड़े हरीश नामक व्यक्ति ने पीछे से गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली कंधें से छू कर निकल गई।