आपसी झगड़े में देवर ने भाभी की कर दी हत्या !

अलवर : जिले के बहरोड़ क्षेत्र के कोरोड़ा गांव में आपसी झगड़े में देवर ने भाभी के सिर में डंडा दे मारा, जिससे भाभी की मौत हो गई। देवर फरार है, उसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कोरोड़ा निवासी पूनम पत्नी विकास कुमार का उसके देवर दीपेंद्र (25) के साथ अक्सर विवाद होता था। पहले भी कई बार आपस में झगड़ा हुआ है। सोमवार सुबह को यह विवाद ज्यादा बढ़ गया। सुबह हुए झगड़े में देवर ने भाभी पूनम के सिर पर डंडा मार दिया। पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। बहरोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूनम के दो बच्चे हैं। बेटी 10 साल व बेटा 8 साल का है। परिवार में सास-ससुर भी हैं। देवर अविवाहित है। दोनों भाई दूध बेचने का काम करते हैं।