सोनू यादव सर्वसम्मति से तीसरी बार सूर्य विहार आरडब्ल्यूए प्रधान चुने गए

गुरुग्राम : सूर्य विहार आरडब्ल्यूए के चुनाव संपन्न हुए जिसमे सोनू यादव तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सोनू यादव 2017-18 और 2018-19 दो साल लगातार सूर्य विहार आरडब्ल्यूए प्रधान रह चुके है, तीसरी बार उनके सफल कार्यकाल को देखते हुए सूर्य विहार निवासियों ने सोनू यादव का निर्विरोध चयन किया।
2020- 21 के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गएँ पदाधिकारियों में एन. डी. दुदेजा (उपाध्यक्ष), एस.के. कौशिक ( सचिव), ए. के. गुप्ता (संयुक्त सचिव), मनीष झिंगन (कोषाध्यक्ष) चुने गए है |
नव नियुक्त अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि नई टीम कोरोनाकाल में कार्यभार सँभालने जा रही है। समय विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। मगर इन सब परिस्थितियों के बावजूद यह टीम सूर्य विहार निवासियों की सेवा करने का भरपूर प्रयास करेगी। उम्मीद है कि आप सब निवासियों का आशीर्वाद हमेशा नई टीम के साथ रहेगा ताकि नई टीम आपके मार्गदर्शन में सूर्य विहार को एक आदर्श सोसायटी बना सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *