जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : लोगों का उत्साह हुआ डबल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल की मुहिम को जिंदा रखने के लिए युवा वर्ग ने अपने कंधों पर भार लिया हुआ है। बुजुर्गों के सांनिध्य में युवा टीम बखुबी अपनी भूमिका निभा रही है। जिससे इलाके के लोग डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान सफल बना रहे है। सांसद , विधायक भी जनता के साथ जुटे हुए है। जिससे लोगों का उत्साह डबल हो गया है।
राम कुमार यादव, कपिल यादव, सुखराम, गोविंद, फतह सिंह, विनोद डिघलिया आदि ने बताया कि इलाके की सरदारी द्वारा की जा रही पुरजोर मांग के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने भी फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देने की मांग को सही ठहराते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश पारित कर दिए है। जिससे वह दिन अब दूर नहीं जब फर्रुखनगर को उप मंडल के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए इलाके के लोगो लगातार ज्ञापन, हस्ताक्षर अभियान जारी है। लोगों के दिलों में उमंग देखते ही बन रही है। सभी में उत्साह का संचार है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके का अपना अलग ही इतिहास है।
एतिहासिक इमारतों पर अंग्रेजी हकुमत के दौरान की गई गोलाबारी के निशान आज भी मौजूद है। जो इलाके के शूरवीरों की गौरव गाथा का गुणगान करते है। फर्रुखनगर इलाका हर मायने में उप मंडल बनने का अधिकार रखता है। अगर बीजेपी सरकार में फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा प्राप्त होता है तो यह इलाके के लिए सौभग्य की बात होगी। कस्बा और ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी कार्य कराने की सहुलियत भी मिल सकेगी।
