आग की भेंट चढ़ी दो किसानों की 6 एकड भूमि पर उगी गेंहू की फसल !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव जोनियावास में अज्ञात कारणों से दो किसानों की करीब 6 एकड भूमि पर उगी गेंहू की फसल, 80 फव्वारे के पाइप जल कर राख हो गए। दमकल विभाग की गाडी व कर्मवारी पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने पानी व ट्रैक्टर चला कर आग पर घंटों की मसकत के बाद काबू पा लिया। आगजनी से किसानों को करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है।
सरपंच गोविंद यादव फाजिलपुर ने बताया कि गांव जोनियावास में गेंहू की खडी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने भंयकर रुप धारण कर लिया। इससे पहले की आग अन्य खेतों में खडी फसल को अपने आगोस में लेती इससे पहले किसानों व ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चला कर और पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया। आगजनी के कारण खेत में लगे करीब 80 फवारे के पाइप भी जल गए। आगजनी से महेश पुत्र जगदीश की चार एकड, दो एकड रमेश लम्बरदार की फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि आगजनी किसी कारण से हुई इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।