शर्मनाक : 10 हजार में बेच दी बीवी, गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : एक व्यक्ति की ओर से पत्नी का 10 हजार में नेपाली मूल के व्यक्ति से सौदा करने का मामला सामने आया है। इसके बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि पति पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म का आरोपित फरार है।
पूरा मामला रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गुप्तकाशी थाना क्षेत्रांतर्गत का है। यहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें उसने बताया कि उसका पति आए दिन नशे में उसके साथ गाली-गलौच कर पिटाई करता है। महिला ने बताया कि बीती 26 सितंबर की रात वो अपने साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को घर ले आया। आरोप लगाया कि व्यक्ति ने पति के सामने ही मुझ से दुष्कर्म किया। पति ने कहा कि उसने 10 हजार रुपये में उसका सौदा किया है। इसलिए वो चुपचाप रहे। पीड़िता ने कहा कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में मंगलवार को महिला के पति राजकुमार पुत्र गोपाल निवासी ग्राम फेगू, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, दुष्कर्म आरोपित का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत, उप निरीक्षक शिवप्रसाद और कांस्टेबल विजय शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *