हरियाणा और यूपी पुलिस में टकराव !

यमुनानगर : हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर एक बार फिर से पुलिस में टकराव होते होते टला, जब उत्तर प्रदेश की पुलिस 3 वाहनों का पीछा करते-करते हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गई। जिस पर हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। उसके बाद भारी संख्या में उत्तर प्रदेश की पुलिस सीमा पर पहुंची। वहीं हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारी को उनके अधिकारियों के हवाले कर दिया। यह पहला मौका नहीं है जब हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर इस तरह के हालात बने हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस हरियाणा की सीमा में दाखिल होकर माइनिंग के वाहनों व लोगों को पकड़कर ले जाती है और हरियाणा पुलिस के कर्मचारी फिर उत्तर प्रदेश सीमा में दाखिल होकर कार्रवाई करते हैं। बार-बार इस तरह की कार्रवाइयों से उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर तनाव पूर्ण माहौल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *