सोमवीर कथूरवाल व प्रियंका जैन का नया हरियाणवीं गाना ‘‘लुक्मा घूंघट’’ हुआ रिलीज

गुरुग्राम़ः- 4एस इंटरनेशनल कंपनी की प्रोड्क्शन इकाई हुकुम का इक्का के बैनर तले बने एक और हरियाणवीं गाना ‘लुक्मा घूंघट़’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। रिलीज होने के बाद से अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और इसे हजारों हरियाणवीं संगीत के चाहने वाले शेअर कर रहे है।
निर्देशक सहिल संधु द्वारा निर्देशित इस गाने में हरियाणवीं सिंगर सोमवीर कथूरवाल ने अपनी आवाज और अमन जजी ने म्‍यूजिक दी है। इस गाने को प्रोड्यूस दीप सिसाई ने किया है। प्रियंका जैन और विशाल शर्मा की कैमेस्‍ट्री पर ऑन स्‍क्रीन गाने को फिल्‍माया गया है। गाने के रिलीज के साथ ही बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला।
डायरेक्टर सहिल संधु का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रिलीज होने के बाद यह गाना लोगों को ज्यादा ही पसंद आ रहा है। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है। सिंगर सोमवीर का कहना है, हरियाणवी गाने न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इस समय लोगों ने गाने को जो प्यार दिया है, उसके लिए फैंस की शुक्रगुजार है।