रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव : भाजपा ने 26 वार्डों के प्रत्याशी किये घोषित, 5 वार्डों में जजपा !

रेवाड़ी: भाजपा जिला कार्यालय पर नगर परिषद चुनाव प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने नगर परिषद चुनाव से संबंधित बैठक की। शर्मा ने बताया कि भाजपा 26 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। बाकी के 5 वार्ड सहयोगी पार्टी जजपा चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है |
घोषित उम्मीदवारों में शहर के वार्ड नंबर 2 से विकास वीर, वार्ड नंबर 3 से विनीता पीपल, वार्ड नंबर 4 से शुभांगी शर्मा, वार्ड नंबर 5 से ललित कुमार, वार्ड नंबर 6 से अशोक कुमार, वार्ड 7 से हरी सिंह सैनी, वार्ड नंबर 8 से पूनम सतीजा, वार्ड नंबर 9 से सीमा चराया, वार्ड 10 से पवन बाटला, वार्ड नंबर 11 से सोम गुर्जर, वार्ड नंबर 12 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 14 से महिंद्रा राव, वार्ड नंबर 15 से चांदनी, वार्ड नंबर 16 से रंजना भारद्वाज, वार्ड नंबर 17 से मीनू पत्नी ललित कुमार, वार्ड नंबर 18 से पुष्पा मुदगिल, वार्ड नंबर 19 से समीर कालडा, वार्ड नंबर 21 से राजेंद्र सिंघल, वार्ड नंबर 22 से पूजा यादव, वार्ड नंबर 23 भूपेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर 25 से प्रतिभा पत्नी नीरज गौतम, 26 से सरिता यादव, 27 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 29 से सुनील हजारीवास, वार्ड नंबर 30 कुसुम लता, वार्ड 31 से प्रदीप भार्गव के उम्मीदवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *