हरियाणा में कंपकंपाती ठंड, हिसार में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस !

हिसार : पहाड़ों पर बर्फबारी का हरियाणा पर भी असर पड़ा है और कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। राज्‍य में सभी जगहों पर तापमान में काफी गिरावट आई है और कंपाने वाली ठंड ने बुरा हाल कर दिया है। सर्द हवाएं चलने से आज सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया। हिसार में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस तापमान ने पिछले नौ साल का रिकार्ड तोड़ा है। इससे पहले 2011 में 13 दिसंबर को 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं यह इस साल के सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा है। दिन का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री की कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन पूर्व हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में सर्दी अधिक बढ़ गई है। इससे अल सुबह धुंध ने दृश्यता को कम किया। इसी प्रकार लगातार ठंड पड़ी तो सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *