किसान आंदोलन : हरियाणा में फ्री कराए टाेल प्लाजा, कई जगह जाम !

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार के कृषि बिलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन को बढ़ाते हुए शनिवार को हरियाणा में प्रदर्शन किया और कई जगह टोल प्लाजा पर जाम लगाकर टोल टैक्स नहीं लेने दिया। जींद में खटकड़ टोल प्लाजा पर किसानों ने कब्जा कर लिया और टोल को फ्री कर दिया। अब यहां से वाहन बिना टोल दिए ही जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर टोल पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात है। किसानों को टोल पर ही चाय पिलाई जा रही है। पानीपत में भी जीटी रोड पर और गांव डाहर में दोनों टोल फ्री करयाये गये। उधर, पंचूकला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर टोल फ्री करवाया गया। करनाल और हिसार में भी किसानों ने प्रदर्शन कर हाईवे पर टोल फ्री कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *