विधिविधान के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भगवान की राधा कृष्ण मंदिरों में दीपावली के दूसरे दिन रविवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम व् विधिविधान के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गाय के गोबर से बनाए गए भगवान गोवर्धन की मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर गोशालाओं में गाय का पूजन किया गया। साथ ही आराध्य भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगारकर लजीज व्यंजनों का भोग लगाया गया। हालांकि कोरोना के चलते इस बार सभी आयोजन सादगी से हुए। सभी मंदिरों में अनकूट के रुप में चावल, कढ़ी, बाजरा, सब्जी, पूरी, खीर, मूली की भूजी का प्रसाद वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भगावान श्री कृष्ण की अराधना के उपरांत अनकूट का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
फर्रुखनगर में पं. पन्ना लाल राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी हेमंत शर्मा, अजय शर्मा , देवी प्रसाद शर्मा, रमेश शर्मा पुजारी , अधिवक्ता विनय यादव, मुकेश सोनी, मनोज बंसल सुल्तानपुर आदि ने बताया भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजन का विशेष महत्व है। मूलत: यह प्रकृति के पूजन का पर्व है। इसकी शुरुआत स्वयं भगवान कृष्ण ने इंद्र देव का अभिमान नष्ट करके किया था। यह पूजा ब्रज से प्रारंभ हुई थी। ग्रामीण परिवेष में इस पर्व का खास महत्व है। इसमें गायों को स्नान कराकर उनका पूजन भी किया किया जाता है। गाय के गोबर से मानव , पवर्त आदि के की आकृति बना कर भगवान श्रीकृष्ण की अराधना की जा जाती है। इस बार कोरोना महामारी के कारण प्रसाद वितरण के दौरान विशेष सावधानिया बरती गई।
इस मौके पर नगर पार्षद मुरारी लाल सैनी , पूर्व पार्षद नीरू शर्मा, किशन लाल सैनी, देशराज सैनी, अधिवक्ता माणिक शर्मा, विजय सैनी, भीम सिंह सैनी, रतन सिहं सैनी, इंस्पैक्टर राव विक्रम सिंह, रमेश सैनी, राकेश सैनी, अंकित शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, विद्या सागर शर्मा, नरेश सैनी, रितेश सैनी, गुलशन सैनी, जतिन सैनी, राहुल यादव, राहुल सैनी, बब्लू सैनी, कुणाल सैनी, खजान सिंह सैनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *