गौ माता की सेवा से मिलता है पुण्य : सत्य प्रकाश जरावता

-विधायक ने गाय के गोबर से बने सामानों की तारीफ की
गुरुग्राम : पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि गौ माता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है । हमारे बड़े से बड़े कष्ट को गौ माता खत्म कर देती है। हमें अपने जीवन में एक गौ माता को अवश्य गोद लेना चाहिए। गौ माता के संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कदम उठा रही है। गौ सेवा आयोग के माध्यम से संपूर्ण हरियाणा में गौशालाएं चलाई जा रही है। पंचायत ज़मीन को गौशाला के लिए देकर हरे चारे की समस्या को खत्म किया जा रहा है। खंड एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से नई गौशाला के लिए जमीन भी दी जा रही है।
विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने गाय के गोबर से बने दीपावली के दीपक, लक्ष्मी जी गणेश जी व सरकंडे आदि बनाने की कला भी जानी। उन्होंने कहा कि इससे हमारी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा भी मिलेगा। गाय के गोबर से बनी चीजों का दूर-दूर तक विस्तार होगा। जिस घर में यह चीजें जाएंगी वहां पर नकारात्मक सोच खत्म हो जाएगी। उन्होंने श्री राधा कृष्ण गौशाला संचालिका साध्वी सविता जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक महिला होकर 3000 से ज्यादा गोवंश की सेवा निरंतर कर रही है। यह अपने आप में एक बड़ा उदाहरण हैं। इस अवसर पर चेयरमैन इंद्रपाल सल्ले, श्री राधा कृष्ण गौशाला प्रवक्ता व गुड़गांव विकास मंच सचिव अजय शर्मा, सुरेश शर्मा, किशनलाल थानेदार, पीपी मेहता, खजान सिंह पूर्व पार्षद, डॉ विकास, शैलेश यादव, दीपक चौहान, अर्जुन सैनी, महेश पंडित सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *