जन सरोकार दिवस पर गुरूग्राम से हजारों की संख्या में पहुँचेंगे कार्यकर्ता: दिग्विजय चौटाला

-जननायक जनता पार्टी किसानों की पार्टी: दिग्विजय चौटाला
– हरियाणा के लाखो लोगो को मिलेगा प्राइवेट सेक्टर में रोजगार: दिग्विजय चौटाला
गुरुग्राम : जजपा के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित की जा रही रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें गुरूग्राम जिले से विशेष कर गुरूग्राम हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता झज्जर में पहुँचेंगे, उन्होंने कहाँ की जजपा द्वारा चुनावो में किए गए सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं चाहये युवाओं को निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत आरक्षण की बात हो, चुनावो में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की, राशन डिपो में 33 प्रतिशत महिलाओं को देने की आगे भी जजपा अपने सभी वादों को पूरा करेगी, जजपा प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जी आज जिला गुरूग्राम के हल्का गुरूग्राम व हल्का सोहना तावडू में कार्यकर्ता सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुँचे, यहाँ पहुँच कर उन्होंने ने कार्यकताओं व उपस्थित लोगो को ज्यादा से ज्यादा झज्जर पहुँचने का निमंत्रण दिया, गुरूग्राम पहुँचने पर जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने दिग्विजय चौटाला जी व आये हुए सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया, उनके साथ इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुरूग्राम जिले के सह प्रभारी प्रदीप देशवाल, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तवंर ने भी ज्यादा से ज्यादा लोगो से झज्जर पहुँचने का आह्वान किया, गुरूग्राम पहुँचने पर राष्ट्रीय प्रचार सचिव व प्रवक्ता दलबीर धनखड़ व गुरूग्राम के हल्का अध्यक्ष रतन शर्मा व उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं व पगड़ी बांध कर सम्मान किया व आश्वासन दिया की गुरूग्राम हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता झज्जर पहुँचेंगे।
गुरूग्राम के बाद हल्का सोहना तावडू पहुँचे दिग्विजय चौटाला जी का तावडू हल्का अध्यक्ष अख्तर अली व सोहना के अध्यक्ष सतीश राघव व उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं व पगड़ी बांध का स्वागत किया। आज उनके साथ सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, हल्का अध्यक्ष, हल्का सयोंजक व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।