नौकरी का झांसा देकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज !

गुरुग्राम: अपनी भाभी को नौकरी दिलवाने के बहाने गुरुग्राम बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर देवर ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब उसका विरोध किया,तो बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी को मना किया,तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार को खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने गांव में परिवार के साथ रहती थी और उसके चार बच्चे है। ऐसे में पति के चाचा का लड़का भी गांव में मिलने आता था। ऐसे में आरोपी ने उनसे मोबाइल नंबर लिया। उसके बाद महिला का पति किसी मामले में गिरफ्तार होकर जेल चला गया। उसके बाद आरोपी देवर ने भाभी को फोन कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर गुरुग्राम में बुलाया। साल 2018 में वह गुरुग्राम बच्चों के साथ आई। बच्चों को खाना खिलाकर सुला दिया,तभी देवर ने कहां कि भाभी अभी मत सोना। भाभी को कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और उनको नशा हो गया। आरोपी ने पहले उस दिन महिला के साथ छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म किया। जब महिला ने उसका विरोध किया तो बच्चों को मारने की धमकी भी दी। उसके बाद लगातार कई महीनों तक वह दुष्कर्म करता रहा।