राेहतक की महिला से हिसार में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म !

राेहतक : यहाँ की एक महिला ने हिसार की एक काॅलाेनी में बंधक बनाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आराेप लगाया है। विराेध करने पर महिला काे पीटा भी गया। आराेप है कि एक माह तक आराेपी रेप करता रहा। बाद में किसी तरह पीड़िता ने परिजनाें काे सूचना दी। तब कहीं जाकर परिजनाें ने उसे मुक्त कराया। पीड़िता की शिकायत पर राेहतक के महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। हिसार पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
महिला ने राेहतक के एसपी काे दिए शिकायत पत्र में बताया कि करीब एक माह पहले पति से झगड़ा हाेने के बाद परिवार की महिला उसे हिसार लेकर गई। जहां पर एक काॅलोनी में उसे रखा गया।
आराेप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया। फिर साथ करीब एक माह तक रेप करता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। किसी तरह माैका लगने पर उसने पड़ोसी के फाेन पर अपने परिजनाें काे सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर मकान से मुक्त कराया।
आराेपियाें ने कहा कि यदि पुलिस या फिर परिवार के सदस्याें काे जानकारी दी तो जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अमित, पदम, तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिलाओं पर भी आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है। हिसार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।