गुरुग्राम में बनाए गए 27 कंटेनमेंट जोन !
गुरुग्राम: जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग द्वारा बृहस्पतिवार को संशोधित कंटेनमेंट जोन के आदेश जारी किए गए। इसके अंतर्गत कुल आठ स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में 27 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वह कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकाल का पालन करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। कोरोना के हराने के लिए शारीरिक दूरी को बनाए रखना बहुत जरूरी है।
जिला आपदा प्रबंधन कमेटी व कंटेनमेंट समीक्षा समिति की सिफारिश पर जिलाधीश द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। ये सभी गुरुग्राम खंड में पड़ते हैं। आदेश में कहा गया है कि अगर किसी कंटेनमेंट जोन में कोई नया संक्रमण का मामला नहीं आता तो 14 दिन के अंतराल के बाद वह कंटेनमेंट जोन स्वत: ही खत्म हो जाएगा। संबंधित एसडीएम कंटेनमेंट जोन की सीमाएं तय करके वहां पर बैरिकेड व एंट्री गेट लगवाएंगे।
कन्टेनमेंट जोन में सेक्टर-47 मालिबु टाउन व एप्पल वुड के मकान नंबर 30 से 35 , सेक्टर-57 का ब्लाक बी-1, रेल विहार सोसायटी रोड शनि मंदिर के पास मकान नंबर 3259 से 3261 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर के कंटेनमेंट जोन, सेक्टर-66 का एम3एम गोल्फ एस्टेट का टावर नंबर-6 का फ्लोर नंबर 27, 28 व 29 और टावर-1 का फ्लोर नंबर 26, 27 व 28 , सेक्टर-60 में आयरियों स्कायोन का टावर सी-2 का फ्लोरलोर नंबर 8, 9 व 10, ब्लाक बी. का फ्लोर नंबर 14, 15 व 16-, सेक्टर-62 की हेरीटेज वन सोसायटी के टावर बी. का फ्लोर नंबर 14, 15, 16, 22, 23, 24 के अलावा टावर ए का फ्लोर नंबर 14, 15 व 16 , सेक्टर-69 में ट्यूलिप वायलेट के टावर नंबर ए-11 के फ्लोर नंबर 9, 10 व 11- सेक्टर-66 में पाम ड्राइव सोसायटी के टावर एन. फ्लोर नंबर 3, 4, 5, 11, 12 व 13 व टावर जे. का फ्लोर नंबर 11, 12 व 13- सेक्टर-61 में पायनियर पार्क के टावर के. का फ्लोर नंबर 5, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15 व 16- सेक्टर-67 में अंसल एसेंसिया के ब्लाक सी. का फ्लोर नंबर 11, 12 व 13 पीएचसी पलड़ा क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन- सेक्टर-70 के ट्यूलिप आइवरी का टावर सी.- सेक्टर-70 जीपीएल इडन हाइट का टावर आइ. व टावर एच. के कुछ फ्लोर राजेंद्र पार्क स्वास्थ्य केंद्र के कंटेनमेंट जोन- न्यू पालम विहार के ब्लाक एन. की गली नंबर एक और ब्लाक सी. की आरपीएस स्कूल वाली गली फिरोजगांधी कालोनी स्वास्थ्य केंद्र के कंटेनमेंट जोन- सेक्टर-9 ज्ञान देवी स्कूल के पास गेट नंबर दो के क्षेत्र सुखराली स्वास्थ्य केंद्र के कंटेनमेंट जोन- सेक्टर-17बी. इफको कालोनी के मकान नंबर 1111 से 1120- सेक्टर-17ए के मकान नंबर 542 से 609 पीएचसी भागरौला के कंटेनमेंट क्षेत्र- सेक्टर-92 रहेजा नवोदय का टावर नंबर एक के तीन फ्लोर- पार्क व्यू संस्कृति के टावर डी. के तीन फ्लोर- बेस्टेक संस्कृति के टावर नंबर बी. के तीन फ्लोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन- डीएलएफ फेज-1 के ब्लाक बी., ब्लाक ए और ब्लाक एफ. के कुछ घरों- डीएलएफ फेज-दो के ब्लाक एम. और ब्लाक जे. के कुछ घरों- सेक्टर-52 आरडी सिटी की लेन-डी के 10 घरों- सुशांत लोक फेज-1 के ब्लाक सी. के हाउस नंबर 580 से 1590- डीएलएफ फेज-4 गलेरिया मार्केट के नजदीक मकान नंबर 1301 से 1310 तक- रिजवुड एस्टेट के टावर जे. के भू-तल व प्रथम व दूसरा तल शामिल किये गए हैं |
