क्राइमहरियाणा

थाने की फर्जी मोहर से करता था प्रवासी लोगों का सत्यापन, गिरफ्तार !

गुरुग्राम : पुलिस ने सेक्टर-17/18 थाने की फर्जी मोहर बनाकर प्रवासी लोगों के फर्जी सत्यापन करने का भंड़ाफोड किया। पुलिस ने घरेलू सहायक, चालक और निजी कंपनियों में काम करने वाले 21 लोगों के फर्जी सत्यापन दस्तावेज बरामद कर सिक्योरिटास कंपनी के एरिया ऑफिसर के खिलाफ बुधवार को सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई मोहन पुरी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि सुशांतलोक-एक सेक्टर-28 में स्थित आईवीवाई रेजिडेशिंयल कॉप्लेक्स में काम करने वाले 21 घरेलू सहायक और चालक का सत्यापन सेक्टर-17/18 थाने की फर्जी मोहर लगाकर किया गया है। इस पर बुधवार को आईवीवाई रेजिडेशिंयल कॉप्लेक्स में पहुंची और एस्टेट मैनेजर श्यामबीर से पूछताछ कर सभी 21 लोगों का सत्यापन के कागज लिए। जांच में पाया गया कि फर्जी मोहर लगाकर गलत तरीके से सत्यापन किया गया है। जिन लोगों का सत्यापन किया गया था, वे लोग सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में न रहते थे और न ही काम करते थे।
एस्टेट मैनेजर श्यामबीर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह सत्यापन उनके सिक्योरिटी सुपरवाइजर धमेंद्र ने करवाए हैं। धर्मेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पहले सिक्योरिटास कंपनी में काम करता था। वहां पर उसके साथ काम करने वाले सिक्योरिटास कंपनी के एरिया ऑफिसर पुनित को सत्यापन करवाने के लिए दिए थे और उसने इसके एवज में 1500 रुपये भी वसूले थे। उसको नहीं पता था कि सभी फार्म पर फर्जी मोहर लगी हुई है। पुनीत ने उसको बताया था कि वह थाने से ही मोहर लगवाकर आया है।
जांच अधिकारी एएसआई मोहनपुरी ने बताया कि आरोपी पुनीत सिक्योरिटास कंपनी में नए गार्ड लगने वाला का सत्यापन करवाता है। उसको सत्यापन करवाने की पूरी जानकारी थी। उसके पास सत्यापन करवाने के लिए घरेलू सहायक, चालक और निजी कंपनी में काम करने वाले लोग आने लगे। ऐसे में उन लोगों का सत्यापन करने के लिए वह उसने नवंबर में सेक्टर-17/18 थाने की सदर बाजार से मिलती जुलती मोहर बनवाई। उसके बाद जो भी सत्यापन करवाने आता था। उसका सत्यापन रुपये लेकर कर देता था।