हरियाणा

फर्रूखनगर अनाज मंडी में सर्मथन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू, किसानों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद : विरेन्द्र यादव

-विरेन्द्र यादव पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी एवं जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने टीम के साथ किया मंडी का निरिक्षण
फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रूखनगर अनाज मंडी में सर्मथन मूल्य पर गेहूं की खरीद की शुरुआत हुईं । इस अवसर पर विरेन्द्र यादव पूर्व चेयरमैन, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम, मनीष रोहिल्ला सचिव, सुमन चोहान प्रचेज मनेजेर वेयरहाउस कार्पोरेशन , मण्डी प्रधान अमरनाथ गोयल, कर्मचन्द यादव पूर्व महामंत्री ,ओम प्रकाश ठाकरान, सतपाल राघव, नवीन यादव, डा. ललीत शर्मा, सहित भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विरेन्द्र यादव ने बताया कि एक अप्रैल से हरियाणा सरकार ने सर्मथन मुल्य पर सरकारी गेहूं की खरीद की शरुआत हो गई है। सरसों की खरीद सर्मथन मुल्य से ज्यादा रेट पर पहले से ही मण्डी में हो रही है। इस बार हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया गया है । किसान की उपज की खरीद ओर जे फार्म कटने के बाद 48 घण्टे के अन्दर पैमेंट किसान के खाते में जमा हो जायेगी । इस प्रकार की योजना की शुरुआत करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा ।
विरेन्द्र यादव ने किसानों ओर आढ़तियो से बात करते हुए किसानों को बताया कि उनके फोन पर मैसेज आने के बाद ही अपनी उपज को मण्डी में लेकर आये। उपज को सुखा कर लेकर आये ताकि निर्धारित से ज्यादा नमी होने के कारण परेशानी न हो । आढ़तियो से कहा कि आढ़ती किसानों की उपज को उतरवाने की उचित व्यवस्था करे । यदि किसी किसान की उपज मे नमी ज्यादा हो तो उसे सुखाने की व्यवस्था करे ।
मण्डी मे किसानो के लिए पीने के लिए ठण्डे पानी की , किसानों के बैठने ओर आराम करने कि व्यवस्था, शौचालय व मण्डी मे साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया । सभी व्यवस्था ठीक मिलने पर सचिव मनीष रोहिल्ला ओर समस्त स्टाफ को धन्यवाद किया।
विरेन्द्र यादव ने बताया कि अब तक 27173 किंव्टल सरसों की खरीद फरुखनगर मण्डी में हो चुकी है जो सर्मथन मुल्य से ज्यादा रेट पर खरीदी गई है । तीनों कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों अपनी फसल अपनी मर्जी से मण्डी मे ओर मण्डी से बहार भी बेच रहा है । किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, ओम प्रकाश धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा ओर भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम की टीम नजर बनाये हुए है। भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम की टीम जिले की सभी मण्डीयो का निरीक्षण करेगी । जिस भी मण्डी मे किसानो ओर व्यपारियों की समस्या मिलेगी उन्हें सरकार ओर पार्टी के उच्च अधिकारियों के सज्ञांन मे ला कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।