किसान आंदोलन को करेंगे और तेज : चौधरी संतोख सिंह
गुरुग्राम : संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली भारत की आम सभा में शामिल हुए चौधरी संतोख सिंह और प्रेस कॉन्फ़्रेन्स को भी संबोधित किया। किसानों की माँगो के समर्थन में आंदोलन के 126वें दिन किसान, मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि किसान आंदोलन को और तेज करेंगे।उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की बैठक में किसान आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनायी गई।
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली भारत की आम सभा में शामिल होकर धरने पर पहुँचे किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर तेज करने के लिए रणनीति बनायी गई है।
उन्होंने बताया कि सयुंक्त किसान मोर्चा की आमसभा में निम्न निर्णय लिए गए :-
1. 5 अप्रैल को FCI बचाओ दिवस मनाया जाएगा जिस दिन देशभर में FCI के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।
2. 10 अप्रैल को 24 घण्टो के लिए केएमपी ब्लॉक किया जाएगा।
3. 13 अप्रैल को वैशाखी का त्यौहार दिल्ली की सीमाओं पर मनाया जाएगा।
4. 14 अप्रैल को डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर सविंधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा।
5. 1 मई मजदूर दिवस दिल्ली के बोर्डर्स पर मनाया जाएगा। इस दिन सभी कार्यक्रम मजदूर किसान एकता को समर्पित होगा।
6. मई के पहले पखवाड़े में संसद कूच किया जाएगा। इसमें महिलाएं, दलित-आदिवासी-बहुजन, बेरोज़गार युवा व समाज का हर तबका शामिल होगा। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतमयी होगा। अपने गावों शहरों से दिल्ली के बॉर्डर तक लोग अपने वाहनों से आएंगे। इसके बाद दिल्ली के अनेक बॉर्डर्स तक पैदल मार्च किया जाएगा। निश्चित तारीख की घोषणा आने वाले दिनों में कर दी जाएगी।
