क्राइमहरियाणा

फ़रिश्ते ग्रुप के पदाधिकारियों ने की रेप की शिकार पीड़िता के परिवार से मुलाकात !

प्रेस नोट : वीरवार फ़रिश्ते ग्रुप के पदाधिकारियों पंकज वर्मा, अंजू रावत नेगी एडवोकेट व उनकी सहयोगी ज्योति यादव ने गुरुग्राम के मानेसर के ई एस आई हस्पताल में 8 वर्षीय रेप की शिकार पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। संस्था के पदाधिकारियों ने पीड़िता के परिवार से उनकीं आपबीती सुनी।
संस्था के चेयरमैन पंकज वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब है उनकी मालिया हालात ठीक नही है इस पर पंकज वर्मा जी ने उनकी कुछ आर्थिक मदद करी व महीने भर का राशन देने की व्यवस्था करवाई। फ़रिश्ते ग्रुप की मुख्य सचिव अंजू रावत ने पीड़िता को न्याय दिलाने का वचन दिया है व केस की निशुल्क पैरवी करके आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाने का प्रयास करेंगी। पीड़ित परिवार ने बताया की अभी तक उन्ही सरकार से कोई भी सहायता नही मिली है, उन्हें बच्ची की इलाज़ के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी, कोई पत्रकार ने जब उनकी हस्पताल में जाकर मदद करी तब जाकर बच्ची का इलाज संभव हुआ।
पंकज वर्मा ने मानेसर थाने की महिला इंस्पेक्टर श्रीमती पूनम हूडा से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस केस में पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टए पूनम हूडा का इस केस में तुरंत कार्यवाही करने के लिए धन्यवाद किया।