देशहरियाणा

गणतंत्र दिवस पर तहसीलदार संजीव नागर करेंगे ध्वजारोहण !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : कोरोना के चलते इस बार 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस समारोह तहसील परिसर में सादगी पूर्ण रुप से मनाया जाएगा। ध्वजारोहण तहसीलदार संजीव नागर द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी नायब तहसीलदार रणसिंह गौदारा ने दी। उन्होंने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण इस बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस मनाने की बजाय तहसील परिसर में कोरोना के नियमों की पालना करते हुए तहसील परिसर में ही मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में किसी भी विद्याल के छात्रों द्वारा कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत नहीं होंगे। ध्वजा रोहन से पूर्व तहसीलदार फर्रुखनगर के एतिहासिक किला शीश महल स्थित 1857 की क्रांति के अमर शहीदों की याद में बने शहीदी स्मारकर पर श्रद्धांजिल अर्पित करेंगे।
पुलिस गार्द की सलामी के ध्वजा रोहण किया जाएगा। उसके उपरांत तहसीलदार का सम्बोधन होगा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उतृष्ट कार्य करने वाले, कोरोना काल में मदद के लिए आगे आये समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा।