क्राइमहरियाणा

मेवात में पूर्व विधायक रहीश खान के छोटे भाई पर हमला !

नूह : पूर्व विधायक रहीश खान के छोटे भाई पर दर्जनभर लोगों द्वारा अवैध हथियारों के बल पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों व अवैध कट्टे से हमला किया और उनसे लगभग 1 लाख रुपए भी छीन लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
पूर्व विधायक रहीश खान के छोटे भाई लियाकत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रोज वे अपनी गाड़ी से अपने चालक इंसाफ व आजम के साथ किसी जरूरी काम से जमालगढ़ रोड पर फोटोस्टेट कराने गए थे। जहां पर एक स्विफ्ट गाड़ी में कुछ लोग उनका पीछा करते हुए आए और उनके चालक इंसाफ व आजम पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े को देखते हुए वे फोटोस्टेट की दुकान से बाहर निकले और बीच-बचाव की कोशिश की तो इतने में ही जाकिर नंबरदार व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी ।